ब्रेकिंग:

मिजोरम: नगालैंड की घटना पर CM जोरमथांगा बोले- न्याय की जीत हो, जल्द शांति बहाल हो

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत की दुखद घटना पर नगालैंड के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की, साथ ही न्याय की जीत होने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह नगालैंड के लोगों के साथ खड़े हैं।

जोरमथांगा ने सोमवार रात ट्वीट किया कि नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं, दुख की इस घड़ी में नगालैंड के लोगों के साथ खड़ा हूं। न्याय की जीत हो और जल्द शांति बहाल हो। नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव में चार दिसंबर को गोलीबारी संबंधी घटनाओं में कम से कम 14 लोगों और एक जवान की मौत हो गई थी।

Loading...

Check Also

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं पर लिखी डॉ. दीपक राय की पुस्तक “MY मध्यप्रदेश” का विमोचन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सतना / भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. दीपक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com