ब्रेकिंग:

बाढ़ से तबाह केरल में बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ, सोशल मीडिया पर औरों से भी की अपील

लखनऊ : केरल में बाढ़ का कहर जारी है अब तक कई लोगों की बाढ़ के चलते मौत हो चुकी है। अभी भी भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि डुक्की, आलप्पुषा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में रेड अलर्ट भी घोषित किया जा चुका है। भीषण बाढ के कारण आधे से ज्यादा राज्य डूब चुका है।

केरल की ऐसी स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे मदद् के लिए सामने आएं हैं। अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, राणा दुग्गबती, अभिषेक बच्चन समेत और भी कई सेलीब्रिटीज आर्थिक सपोर्ट करने के साथ- साथ इमरजेन्सी हेल्पलाइन नंबर को सोशल मीडिया समेत अलग- अलग कई माध्यम से प्रमोट कर रहे हैं।

किसने क्या कहा

श्रद्धा कपूर : केरल बाढ़ से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना। राज्य को हमारी मदद की जरूरत है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मदद कितनी छोटी और बड़ी है। यहां कुछ डिटेल हैं, जिनसे आप केरल के मुख्यमंत्री के राहतकोष में दान कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन : अमिताभ बच्चन ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिेए इमर्जेंसी नबंर शेयर कर सभी को मदद करने की अपील की है।

फरहान अख्तर : आशा करता हूं कि केरल के बाढ़ पीड़ितों के पास रेस्क्यू टीम, मेडिकल हेल्प और खाना पहुंच रहा होगा।

भूमि पेडनेकर : यह भयावह है। लोगों के लिए प्रार्थना करना ठीक है। मदद करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

अभिषेक बच्चन : केरल में बाढ़ से जो हो रहा है, उसे देखकर दिल रोता है। कृपया केरल की मदद को आगे आएं।

वरुण धवन : केरल में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। राज्य को राष्ट्रीय मीडिया के ध्यान के साथ-साथ केंद्र सरकार और नागरिकों से मदद की जरूरत है। केरल के लोगों को इस तरह दुख में देखकर बुरा लग रहा है।

अनुष्का शर्मा : बाढ़ से केरल में तबाही मची हुई है। हम जो भी कर सकें, हमें करना चाहिए। केरल बाढ़।

बताते चलें कि रा्ज्य में 40 नदियां ऐसी हैं जो विकराल रूप धारण कर लिया है। अब लोगो के पास ना रहने के लिए घर है ना खाने के लिए खाना, सिर्फ है तो चारों तरफ पानी ही पानी। लोगो का समान्य जीवन बाढ़ के चलते पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। वहॉ के लोग कैसे भी उस पानी से निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं। राज्य में रेस्क्यू और रिलीफ कार्य जोरों शोरो से किया जा रहा है। आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के जावानों के साथ और ही कई जवान ऐसे हैं, जो रेस्क्यू के कार्य में लगे हुए हैं।

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों चिंता जताते हुए कहा कि राज्य भर में 1,568 राहत शिविरों में 2.25 लाख लोग रह रहे हैं। मध्य केरल का पत्तनमतिट्टा जिला सर्वाधिक प्रभावित रहा। यहां पंबा नदी के उफान के कारण रानी और कोझेनचेरी जैसे कस्बे पूरी तरह से जलमग्न हैं। कोल्लम से नौका बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची और रक्षाकर्मियों की सहायता से बचाव अभियान जारी रहा। राज्य की राजधानी के तटीय गांवों से सैकड़ों अनुभवी मछुआरों पत्तनमतिट्टा पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

Loading...

Check Also

दिल्ली में बीजेपी और आप के खिलाफ लहर, कांग्रेस की बनेगी सरकार : अलका लांबा 

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी से अपनी उम्मीदवारी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com