ब्रेकिंग:

बहन का विवाद सुलझाने पत्नी के साथ जीजा के यहां पर पहुंचा भाई, अचानक चली गोली से बहनोई की मौत

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के रमरेपुर में चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से पिस्टल बरामद हो गयी है लेकिन कोई गिरफ्त में नहीं आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बहन का उसके पति से विवाद सुलझाने के लिए उसका भाई व पत्नी अपने दो दोस्त के साथ पहुंचे थे इसी दौरान गोली चली है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है। संभावना जतायी जा रही है कि जीजा की हत्या उसकी पत्नी के भाई या दोस्तों न की होगी। मऊ निवासी चंदन सिंह रमरेपुर में रहते हुए नौकर करता है उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

स्थानीय लोगों की माने तो बहन का विवाद को सुलझाने उसका भाई मऊ निवासी मृत्युंजय सिंह अपनी पत्नी व दो दोस्त के साथ पहुंचा था। सभी बात कर रहे थे कि अचानक गोली चल गयी। गोली लगते ही चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मृतक की पत्नी का भाई उसकी पत्नी व दो दोस्त वहां से फरार हो गये। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे कैंट सीओ डा.अनिल कुमार ने बताया कि मृतक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था इसी विवाद को सुलझाने के लिए उसका भाई, पत्नी अपने दो दोस्त के साथ आये थे। इसी बीच गोली चलने से चंदन की मौत हो गयी। पुलिस को देशी पिस्टल मिल गयी है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश डाली जा रही है जल्द ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद सारी स्थिति साफ हो जायेगी कि चंदन सिंह की हत्या किसने की है।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com