ब्रेकिंग:

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर बयान जारी, सुरेंद्र सिंह ने कहा- पार्टी आदेश दे तो प्रियंका जहां से लड़ेंगी चुनाव हम उनके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार

बलिया: प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से सत्ता दल में गहमागहमी बढ़ गई है। वहीं नेताओं ने अपने तरफ से बयानबाजियां भी शुरू कर दी है। जिसमें पूर्वांचल क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह एक के बाद के बयानबाजियां किए जा रहे है। अब उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर फिर से बयान जारी किया है। बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ हमलावर हैं। बुधवार की देर शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि अगर पार्टी आदेश दे तो प्रियंका गांधी जहां से भी चुनाव लड़ेंगी हम उनके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि खुलेआम चुनौती देता हूं कि अगर पार्टी से हमें राहुल या प्रियंका में से किसी के खिलाफ टिकट मिला तो मैं केवल शरीर लेकर चलूंगा और दिखाऊंगा कि चरित्र का दम क्या होता है। चुनाव लडूंगा और दिखा दूंगा कि भारत की धरती पर लंगोटी का सम्मान होता है, चुनरी का नहीं। कहा कि न चुनरी का सम्मान हुआ है और न कभी होगा। हम लोग प्रधानमंत्री मोदी के ध्वज वाहक हैं, उनके खिलाफ एक नहीं सात प्रियंका भी चुनाव लड़ेंगी तो वाराणसी व भारत की जनता लंगोटी का ही सम्मान करेगी।

Loading...

Check Also

सेवादल के प्रदेश अध्यक्षों ने फीडबैक और प्रस्ताव दिए

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी,  जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक जो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com