ब्रेकिंग:

दिल्ली में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड ,3.7 डिग्री सेल्सियस पंहुचा पारा, ठंड और गलन से हालत खराब

दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है। शीत लहर के प्रकोप के बीच रविवार को दिल्ली में पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सप्ताह भर में ऐसा दूसरी बार राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड किया गया है। बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान इसी के आस-पास स्तर पर था। राजधानी में बीते तीन वर्षों में 22 दिसंबर को दर्ज यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं शनिवार को उत्तर भारत में हरियाणा के करनाल में सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर व पाले का प्रकोप के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी हैै। शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सुबह हवा में आद्रता का स्तर 97 फीसदी रहा। विभाग के अनुसार अभी दो दिन शीत लहर जारी रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने पर ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि रविवार से घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। शनिवार को दिल्ली में सबसे ठंडा केंद्र जाफरपुर रहा। जहां अधिकतम तापमान 20.7 व न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लोदी रोड केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Loading...

Check Also

डॉ. रेखा चौधरी के द वर्ल्ड डिजिटल डिटॉक्स डे इवेंट में साहिल सलाथिया, अपेक्षा पोरवाल समेत अन्य सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : वर्ल्ड डिजिटल डिटॉक्स डे की संस्थापक और भारत की वेलनेस …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com