ब्रेकिंग:

दलित परिवार से मिलने प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका

अशाेक यादव, लखनऊ। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम प्रयागराज में उस दलित परिवार से मुलाकात करेंगी। जिनके चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी थी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका वाड्रा शाम तीन बजे दिल्ली से प्रयागराज पहुंचेंगी। जहां वह पीड़ित परिजनों से मिलने फाफामऊ जायेंगी। जिनके परिवार के चार सदस्यों की बुधवार रात हत्या कर दी गयी थी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पदाधिकारी सड़क मार्ग से प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और दलित उत्पीड़न की घटनायें चरम पर है।

इस दलित परिवार पर पहले भी दबंगों ने हमला किया था। मगर योगी की भ्रष्ट पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हुये नतीजन इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया।

 

Loading...

Check Also

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस, रेलवे बोर्ड में वार रूम : वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज / नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com