ब्रेकिंग:

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, हुई मौत

गोण्डा। जिले के मसकनवा बभनान हाईवे पर पेट्रोल पंप नहर पुलिया के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर गोंडा रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। बुधवार की रात सोनू चौहान पुत्र रामदास चौहान और श्याम सुंदर पुत्र ननकन निवासी फुंकनी उपाध्यायपुरग्रंट कोतवाली मनकापुर बाइक से अपने घर जा रहे थे। मसकनवा बभनान मार्ग पर पेट्रोलपंप के निकट एक  ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को गोंडा रेफर कर दिया गया। जिसमें घायल सोनू चौहान 32वर्ष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। मृतक के पिता रामदास चौहान ने बताया कि उसका बेटा चंद्रदीप घाट के पास भूसे का व्यापार करता था।

वह बभनान की तरफ से घर आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कराया जायेगा। मृतक तीन भाइयों सुनील और लालमन से बड़ा था। छोटा मोटा व्यापार कर रोजी रोटी चलता था। मां माया देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी कंचन की तो दुनिया ही उजड़ गयी। उसके आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। पांच वर्षीय पुत्र सूरज के सिर से बाप का साया उठ गया। वह पापा रट रहा था।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने संरक्षा विभाग के डिवीजनल सिस्टम मैप का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर : महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने मंगलवार 21 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com