ब्रेकिंग:

जेठ-जेठानी की अचानक हुई शादी को लेकर प्रियंका ने दिया ऐसा बयान, निकनेम का भी किया खुलासा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। जो और सोफी की अचानक हुई शादी हालांकि, कई लोगों के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। यह शादी बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के बाद हुई जिसे डिप्लो के इंस्टाग्राम लाइव फीड पर दिखाया गया। हाल ही में अब प्रियंका ने इस शादी को लेकर बयान दिया है।उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि यह काफी मजेदार था। बड़ा मजा आया! और यह बिल्कुल जोफी के अनुरूप रही, मैं उन्हें जोफी कहकर बुलाती हूं। प्रियंका का कहना है कि कपल के ब्रैंड इमेज के लिहाज से बिल्कुल सही था।उन्होंने कहा कि हम बिलबोर्ड्स में थे। मुझे लगता है कि जो के मन में पहले से ही ऐसा कुछ करने का विचार था,

लेकिन हम बिलबोर्ड्स में थे और उसके पास छोटे-छोटे ब्लैक कार्ड्स थे जो हम सभी को मिले। हमें उस समय अपना जो भी दोस्त मिला हम उसे अचानक से आमंत्रित कर रहे थे। हमने तभी शादी की तैयारियां की, हम सीधे वहीं से चैपल गए और लोगों से वहां पहुंचने की विनती की। हमारे साथ डिप्लो, खालिद थे, वे पहुंचे, वे वाकई में काफी स्वीट थे। शादी के बाद, नवविवाहित जोड़ा और उनके साथ प्रियंका व निक पिंक हमर लिमो में घूमे। बता दें कि वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब ये इंतजार खत्म हो चुका है।

Loading...

Check Also

सागर वाहि ने निभाई ‘छठी मैया की बिटिया’ में मयूर की भूमिका, बताया “वास्तविक जीवन में मैं बहुत अलग हूं”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : नए साल की नई ऊर्जा के साथ, सन नियो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com