ब्रेकिंग:

केन्द्र ने एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को आज केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया

नई दिल्ली : एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को आज केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी का चार सालों तक नेतृत्व करने के बाद बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में चार साल की अवधि या जब तक वह 65 वर्ष के न हो जाएं तब तक के लिये सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद फरवरी से रिक्त था। नियमों के मुताबिक कुमार का कार्यकाल अक्तूबर 2020 को खत्म होगा। आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं। कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी का चार सालों तक नेतृत्व करने के बाद बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे।एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में चार साल की अवधि या जब तक वह 65 वर्ष के न हो जाएं तब तक के लिये सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद फरवरी से रिक्त था। के वी चौधरी फिलहाल केंद्रीय सतर्कता आयुक्त हैं और टी एम भसीन दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।

Loading...

Check Also

संविधान की शपथ लेकर असंवैधानिक कार्य करना लोकतंत्र के लिए घातक – राम गोविंद चौधरी

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश या संविधान के नाम पर सिर्फ हंगामा खड़ा कर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com