राहुल यादव, लखनऊ। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास एवं बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष, विराज सागर दास ने डाक्टर दाऊजी गुप्ता जी के कोरोना से आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
बीबीडी ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि अलका दास एवं विराज सागर दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीडी ग्रुप परिवार डॉक्टर दाऊजी गुप्ता जी के निधन पर स्तब्ध और व्यथित है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।
अलका दास एवं विराज सागर दास ने डाक्टर दाऊजी गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Loading...