ब्रेकिंग:

अज्ञात कारणों से अचानक घर में आग लगने से एक महिला की जलकर दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय क्षेत्र के बहुरांवा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से एक महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बलदीराय क्षेत्र के बहुरांवा गांव में त्रिभुवन गुप्ता का मकान है। अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। घर के अंदर कमरे में सो रही त्रिभुवन गुप्ता की पुत्री सरोज (28) की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सरोज का शव ग्रामीणों ने कमरे की दीवार तोड़कर बाहर निकाला।

आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है। सरोज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह ने कहा कि हर तरह से परिवार को शासन से मदद दिलाई जाएगी।  ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सरोज का शव ग्रामीणों ने कमरे की दीवार तोड़कर बाहर निकाला। आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है। सरोज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह ने कहा कि हर तरह से परिवार को शासन से मदद दिलाई जाएगी।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com