Breaking News

इस जज के घर हुई चोरी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को सुनाई थी सबसे बड़ी सजा

लखनऊ-जालौन: चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सबसे अधिक सजा सुनाए सुनाने वाले सीबीआइ के तत्कालीन विशेष जज शिवपाल सिंह के घर में बुधवार की रात डकैती हो गई। वे वर्तमान में गोड्डा में जज के रूप में पदस्थापित हैं। जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश स्थित जालौन जिले के शेखपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं। वहीं, के घर में डकैती हुई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 12 से तीन बजे के बीच डकैत उनके घर में घुस गए। उस समय उनके भाई सुरेंद्र पाल सिंह छत पर सो रहे थे। डकैतों ने नीचे से छत वाले रास्ते का दरवाजा को बंद कर दिया। घर में जज शिवपाल सिंह के दीदी, भाभी और एक नौकर भी था। जिस घर में ये लोग सोए थे। उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया तथा समान रखें कमरे का चौखट उखाड़ते हुए घुस गए। कपड़े से भरे बक्से डकैत ले भागे। उसमें जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये नकद थे, जेवरात में जंजीर अंगूठी, चैन आदि थे। इसके अलावा जमीन से संबंधित कागजात भी डकैत ले भागे।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 और जनवरी 2018 तक उनके घर पर पुलिस सुरक्षा में थी। उसके बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। उनके घरवालों का शक गांव के ही लोगों पर है। घटना की सूचना पाकर जालौन के एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और डीएम मन्नान अख्तर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उनके अनुसार चोरों के दो मोबाइल भी घटनास्थल पर ही छूट गए हैं, जो पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस उन्हें भी खंगाल रही है।

शिवपाल सिंह पूर्व में भी अपने घर की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं, लेकिन कुछ दिनों तक सुरक्षा देने के बाद सुरक्षाकर्मियों को उनके घर से हटा लिया गया था। जज शिवपाल सिंह ने आर्म्स के लाइसेंस के लिए रांची के आर्मस मजिस्ट्रेट के यहां मांग की थी। लेकिन अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है। जमीन को लेकर जज शिवपाल सिंह के परिवार जनों की लड़ाई भी गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों के साथ चल रही है।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...