Breaking News

उ0प्र0 लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न , राममूरत यादव व ब्रजेश श्रीवास्तव पुनः अध्यक्ष व महामन्त्री निर्वाचित

अशोक यादव / लखनऊ : उ0प्र0 लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन गाँधी प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में आज सम्पन्न हुआ , निर्वाचन से पूर्व उ0प्र0 लेखपाल संघ के महाधिवेशन का उद्घाटन  सुरेश चन्द्रा (प्रमुख सचिव राजस्व), अध्यक्षता प्रवीर कुमार (अध्यक्ष राजस्व परिषद) द्वारा की गयी , महाधिवेशन में सुश्री लीना जौहरी (आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद), श्रीमती किंजल सिंह(विशेष सचिव राजस्व),  पुनीत शुक्ला (उपभूमि व्यवस्था आयुक्त) एवं जयकिशन (राष्ट्रीय सहसचिव/कोषाध्यक्ष)अखिल भारतीय पटवारी एवं कानूनगो वेलफेयर एसोसिएशन शिवबरन सिंह यादव प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, संजय यादव अध्यक्ष राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ, निखिल शुक्ला प्रदेश महामंत्री राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ, विजयबन्धु अध्यक्ष अटेवा, अशोक सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन सघ,, आदि उपस्थित रहे।सम्मेलन में लेखपाल संघ महामंत्री के द्वारा वेतन उच्चीकरण,  नियमावली संशोधन, वेतन विसगति, वर्ष 2000 में चयनित लेखपालों को पेंशन प्रदान करने, भत्तों में वृृद्धि, प्रोन्नति, लेखपाल कार्यालयों की व्यवस्था एवं 2005 के बाद भर्ती होने  वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने सम्बन्धी मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके स.म्बन्ध में मा0 प्रमुख सचिव राजस्व महोदय व मा0 अध्यक्ष राजस्व परिषद के द्वारा सभी मांगों जायज मांगों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया तथा दिनांक 15.03.2018 को तहसील अध्यक्ष/मंत्री का स्थानान्तरण उनके कार्यकाल के दौरान न किए जाने सम्बन्धित शासनादेश निर्गत किए जाने पर लेखपाल संघ द्वारा प्रमुख सचिव महोदय, मा0 अध्यक्ष राजस्व परिषद व आयुक्त एवं सचिव महोदया को धन्यवाद दिया गया।

उ0प्र0 लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन , जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री जयकिशन (राष्ट्रीय सहसचिव/कोषाध्यक्ष)अखिल भारतीय पटवारी एवं कानूनगो वेलफेयर एसोसिएशन, उपेन्द्र सिंह बघेल – प्रदेश अध्यक्ष , म0प्र0 पटवारी संघ भोपाल, ताराचन्द्र घड़ियाल – प्रदेश अध्यक्ष , उत्तराखण्ड लेखपाल संघ, राधेश्याम पैन्चुली – प्रदेश महामंत्री , उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के द्वारा निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।निर्वाचन में उ प्र प्रदेश से आए हुए समस्त जनपद व तहसील पदाधिकारियों के द्वारा पूरे जोश के साथ मतदान में भाग लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है- प्रदेश अध्यक्ष  राममूरत यादव को कुल 859 मतों में  669 मत प्राप्त हुए और वह 536 मतों से अपने प्रतिद्वंदी  अमरनाथ पाण्डेय से विजयी हुए जिन्हें मात्र 133 मत प्राप्त हुए ,प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वी जोेन)  रामपूजनराम को 859 मतों में 685 मत प्राप्त हुए और वह 571 मतों से अपने प्रतिद्वंदी  रामप्रताप सिंह से विजयी हुए जिन्हें मात्र 114 मत प्राप्त हुए , प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्य जोेन)  भूपेन्द्र सिंह को 859 मतों में 652 मत प्राप्त हुए और वह अपने प्रतिद्वंदी श्री सत्यप्रकाश शुक्ला से 529 मतों से  विजयीहुए जिन्हें मात्र 123 मत प्राप्त हुए , प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिमी जोेन)  दीपक त्यागी को कुल 859 मतों में 680 मत प्राप्त हुए और वह 572 मतों से अपने प्रतिद्वंदी श्री तेजवीर सिंह से विजयी हुए जिन्हें मात्र 108  मत प्राप्त हुए ,प्रदेश महामंत्री  ब्रजेश श्रीवास्तव को कुल 859 मतों में 684 मत प्राप्त हुए और वह 579 मतों से अपने प्रतिद्वंदी  के.के.सिंह से विजयी हुए जिन्हें मात्र 105 मत प्राप्त हुए ,  प्रदेश संगठन मंत्री (पूर्वी जोन)  विनोद यादव को कुल 859 मतों में 652 मत प्राप्त हुए और वह 539 मतों से अपने प्रतिद्वंदी धर्मेन्द्र कुमार से विजयी हुए जिन्हें मात्र 113 मत प्राप्त हुए , प्रदेश संगठन मंत्री (मध्य जोन)  मनोज त्रिपाठी को कुल 859 मतों में 658 मत प्राप्त हुए और वह 539 मतों से अपने प्रतिद्वंदी श्री आलोक दुबे से विजयी हुए जिन्हें मात्र 119 मत प्राप्त हुए , प्रदेश संगठन मंत्री (पश्चिमी जोन) सुदेश कुमार को कुल 859 मतों में 649 मत प्राप्त हुए और वह 536 मतों से अपने प्रतिद्वंदी जीतेन्द्र यादव से विजयी हुए जिन्हें मात्र 113 मत प्राप्त हुए , प्रदेश कोषाध्यक्ष  विनोद कश्यप को कुल 859 मतों में 647 मत प्राप्त हुए और वह 517 मतों से अपने प्रतिद्वंदी श्री सुशील श्रीवास्तव से विजयी हुए जिन्हें मात्र 130 मत प्राप्त हुए एवं प्रदेश लेखा परीक्षक  मूलचन्द्र पटेल को कुल 859 मतों में 620 मत प्राप्त हुए और वह 514 मतों से अपने प्रतिद्वंदी  रामआसरे से विजयी हुए जिन्हें मात्र 106 मत प्राप्त हुए।

 

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...