Breaking News

दफ्तर में लोकायुक्त पर हमला

हमलावर ने उनके दफ्तर में घुस कर पेट में तीन बार वार किए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है। वह लोकायुक्त के यहां अपने आप को वकील बता कर घुसा था, जबकि असल में वह बस कंडक्टर है। कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी पर बुधवार (सात मार्च) को चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। आरोपी ने जब लोकायुक्त पर चाकू से हमला किया, तो यह घटना सिक्योरिटी कैमरों में कैद हो गई। शेट्टी कर्नाटक हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज हैं। बीते साल जनवरी में उन्होंने लोकायुक्त का पदभार संभाला था। 74 वर्षीय शेट्टी फिलहाल बेंगलुरू के मल्लया अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। विधानसौध पुलिस ने शर्मा को घटना को अंजाम देने के बाद मौके से गिरफ्तार किया था और उससे हमले के पीछे मकसद को लेकर पूछताछ की।

 

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि हमलावर ने लोकायुक्त के दफ्तर के बाहर रखे एंट्री वाले रजिस्टर में अपने आप को वकील बताया था। वह शिकायत का बहाना बनाकर अंदर गया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जैसे ही लोकायुक्त के चेंबर में घुसा, वैसे ही उसने उन पर चाकुओं से तीन बार हमला कर दिया था। शेट्टी से पहले इस पद की जिम्मेदारी जस्टिस वाई भास्कर राव संभालते थे। दिसंबर 2015 में राव के बेटे पर धांधली के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें सरकार और लोगों के दबाव के कारण अपने पद से हाथ धोना पड़ा था।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस बाबत कहा, “यह लोकायुक्त की हत्या का प्रयास है। आरोपी के पास बड़ा हथियार था। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं सुरक्षा में तो चूक नहीं हुई। आरोपी के बारे में हर चीज खंगाली जाएगी।”

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...