Breaking News

कांग्रेस नेतृत्व ने त्रिपुरा में भाजपा को ऑक्सीजन देने का काम किया : ममता बनर्जी

कोलकता : त्रिपुरा चुनाव के नतीजे साफ होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी गुस्सा जाहिर किया है। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ममता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने त्रिपुरा में भाजपा को ऑक्सीजन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी कांग्रेस को लेनी चाहिए।कांग्रेस उन पार्टियों में से एक जिसने भाजपा के त्रिपुरा में पैर जमाने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘मैंने निजी तौर पर भाजपा से निपटने के लिए एक आम मंच बनाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) मेरी पेशकश को खारिज कर दिया था।’ मुख्यमंत्री ने यह बात राज्य सचिवालय में मीडियाकर्सियों से कही। ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए और लेफ्ट नेतृत्व को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया। बाहरी लोगों को बुलाया गया। केंद्रीय बल का इस्तेमाल किया गया। ईवीएम मशीन में भी कुछ परेशानियां थीं। मैं हैरान हूं कि सीपीएम ने इसके खिलाफ प्रदर्शन क्यों नहीं किया। उन्होंने बिल्कुल आत्मसमर्पण कर दिया था। भाजपा को सिर्फ दस सीटों पर होना चाहिए था।

देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब किसी एक पार्टी की देश के इतने बड़े भाग पर हुकूमत होगी। इससे पहले करीब 24 साल पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के 18 राज्यों में एक समय में सरकार बनाई थी।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...