Breaking News

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस का परचम : मुंगावली सीट पर बृजेंद्र सिंह यादव व कोलारस सीट पर महेन्द्र सिंह यादव जीते

अशोकनगर/ शिवपुरी , मध्यप्रदेश :  मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है, जबकि कोलारस क्षेत्र में हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। कोलारस में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को 2000 वोटों से इस उपचुनाव में हराया है। इससे पहले, मुंगावली में मतगणना के 15 चरण पूरे हुए थे। कांग्रेस तब 2501 वोटों से आगे चल रही थी। कोलारस में भी कांग्रेस के ही महेंद्र सिंह यादव लगभग 8574 मतों से विजयी हुए हैं। 24 फरवरी को दोनों विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। मुंगवाली में 77.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था तो कोलारस में 70.4 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में हुई और कोलारस उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 राउंड में हुई । 

कांग्रेस ने मुंगावली सीट पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी की ओर से खड़े हुए बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को 2000 वोटों के अंतर से मात दी है। कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव को 70808 एवं बीजेपी की बाई साहब राव यादव को 68684 मत प्राप्त हुए। इसी तरह कांग्रेस के ही महेन्द्र सिंह यादव कोलारस सीट से लगभग 8574 हज़ार मतों से विजयी हुए , उन्हें 81822 मत प्राप्त हुए एवं उनके प्रतिद्वन्दी बीजेपी के देवेंद्र जैन को 73248 मत प्राप्त हुए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने दोनों जिलों के जिलाधिकारी और रिटनिंर्ग ऑफिसर से चर्चा कर मतगणना की तैयारियों की जानकारी ली थी। उन्होंने मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया था। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो चुकी थी । इसके पहले कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग-रूम से ईवीएम को बाहर निकाल लिया गया था। आपको बता दें कि 24 फरवरी को शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव हुए थे।

Loading...

Check Also

क्या कछुआ-खरगोश की राजनीतिक रेस में भी कछुआ ही बाजी मारने में कामयाब होगा : अतुल मलिकराम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : हममे से हर किसी ने कछुए और खरगोश की कहानी ...