Breaking News

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गीतों, नृत्य व मुरली वीणा की भूमि पर ब्रजक्षेत्र की संस्कृति का बहुत गहरा प्रभाव : आदित्यनाथ

राहुल यादव – लखनऊ / मथुरा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास का लोगो व वेबसाइट का लोकार्पण किया और प्रख्यात शास्त्री गायक पद्म विभूषण पं0 जसराज को कुम्भ मेले का लोगो देकर सम्मानित किया। 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगीत के महान साधक पं0 जसराज व हरि प्रसाद चौरसिया ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परम्पराओं को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इस महान साधकों का उन्होंने हृदय से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने महान विभूतियों का सम्मान करते हुए कहा कि इनके सम्मान से सम्मान स्वयं भी सम्मानित हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ब्रजक्षेत्र, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गीतों, नृत्य व मुरली वीणा की भूमि है। भारतीय शास्त्रीय संगीत पर ब्रजक्षेत्र की संस्कृति का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण सोलह कलाओं के अवतार यानी पूर्ण अवतार हैं।
योगी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत को अगर जोड़ना है तो भगवान श्रीकृष्ण सबसे बड़े माध्यम है। पश्चिम भारत को जोड़ना है तो भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा माध्यम नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व और पश्चिम भारत को जोड़ने के लिए सबसे बड़ा माध्यम भगवान श्रीकृष्ण हैं।
योगी जी ने कहा कि ब्रजक्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली हैं। रसखान ने भी इस भूमि के महत्व का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के तहत पीलीभीत के उत्पाद बांसुरी को भी शामिल किया गया है। ब्रजक्षेत्र विकास के लिए बहुत योजनायंे तैयार की गई हैं। साथ ही, उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। भारत में धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि से पर्यटकों को आकर्षित करने तथा प्राचीन परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट व आध्यात्मिक आदि सर्किटों का विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सतत विकास के लिए क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी के अमूल्य योगदान के सराहना करते हुए अवगत कराया कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्तावित की गयी सभी योजनायें सरकार द्वारा स्वीकार कर ली गयी हैं।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, आदि ने भी संबोधित किया।
Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...