Breaking News

Dhanteras 2019: इस धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, आपके लिए रहेगा शुभ

Dhanteras 2019: दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का त्योहार इस बार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इस दिन कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा है जैसे सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन और झाड़ू। धनतेरस पर खरीदारी करने से धन में बढ़ोतरी और सुख समृद्धि आती है।
13 गुना होती है वृद्धि
मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तु खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन सभी सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर दीप भी प्रज्जवलित करते हैं। इस दिन लोग सोना, चांदी, पीतल, तांबा या स्टील आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर राशि के अनुसार चीजें खरीदना बड़ा ही शुभ होता है। क्योंकि सभी राशियों के स्वामी ग्रह अलग- अलग होते हैं जिनका असर सभी पर पड़ता है।
मेष राशि 
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में धनतेरस पर इस राशि के स्वामी को सोने के आभूषण और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ साबित होगा। यदि मेष राशि के जातक इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।
वृष राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। अत: वृषभ राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा। वृष राशि के जातक भूलकर भी सोने से बनी चीजों को न खरीदें।मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है। बुध कौशल, शिक्षा और विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धनतेरस पर शिक्षा से संबंधित चीजें खरीदना शुभ और मंगलकारी रहेगा। इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।
कर्क राशि
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस धनतेरस पर चांदी से बनी चीजें खरीदें। लेकिन इस राशि के जातक कपड़े आदि की खरीदारी से बचें। कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इसके अलावा आप बर्तन या धार्मिक पुस्तक भी खरीद सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए सोना अत्यंत शुभ है। ऐसे में सिंह राशि के जातक अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने की वस्तु अवश्य खरीदें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन में तेरह गुना वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु है। वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है। इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु है। इस धनतेरस पर आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। आप नए सौदे भी कर सकते हैं जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...