Breaking News

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का आज था जन्मदिन , वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी बाबत केक कटावाया और . . .

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का शुक्रवार को जन्मदिन था। शुक्रवार को संसद के सत्र के अंतिम दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी बाबत केक कटावाया। उन्होंने इसके अलावा लंच पार्टी का आयोजन भी किया, जिसमें भाजपा समेत कांग्रेस के तमाम नेता शामिल हुए। बता दें कि शर्मा का जन्म पांच जनवरी 1953 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। यूपीए सरकार में वह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। जून 2014 से वह संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विपक्ष की ओर से उपनेता हैं। वित्त मंत्री जेटली ने उनके जन्मदिन के कार्यक्रम पर केक भी काटवाया, जिसे रेल मंत्री पीषूय गोयल लेकर आए थे। आनंद शर्मा ने केक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी, रवि शंकर प्रसाद और अन्य कांग्रेसी सांसदों की मौजूदगी में काटा।राज्यसभा में सदन के नेता जेटली ने संसदीय संत्र के अंतिम दिन लंच पार्टी भी दी, जिसमें सभी दलों के सांसद शरीक हुए। जन्मदिन के मौके पर उनके कार्यालय में भी अच्छी खासी  भीड़ रही। आमतौर पर यहां 50-60 लोग ही आ पासे हैं, मगर आज यहां लोगों का मजमा लगा रहा। वे सभी शर्मा को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए वहां पहुंचे थे।

 

Loading...

Check Also

कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इटावा : कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ...