Breaking News

फायदा ही नहीं नुकसान भी करता है तांबा, सोच-समझकर खाएं ये चीजें

सेहत को लेकर कई तरह के टिप्स एंड ट्रिक्स आजकल ट्रेंड में हैं। जितनी प्रॉब्लमस उसके उतने हल। उन्हीं में से एक है तांबे के बर्तन में भोजन करने के फायदे। कई लोग तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते हैं तो कई इससे तैयार बर्तनों में भोजन भी करते हैं। तांबे के बर्तन में पड़ा पानी या फिर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तांबा यानि कॉपर आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। जिससे आप जीवन भर फिट एंड एक्टिव फील करते हैं। जहां तांबे के बर्तन में खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है वहीं कुछ ऐसी फूड आइटमस भी हैं, जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने या रखने से आपके लिए खतरा साबित हो सकता है। जैसे कि दूध, दहीं और आचार जैसी चीजें तांबे के बर्तन में रखने से आपको नुकसान कर सकती है।
आचार
तांबे के बर्तन में आचार रखने से कॉपर के साथ मिलकर आचार पॉइजनिंग इफेक्ट पैदा करता है। इसके सेवन से आपको फूड पॉइजनिंग, पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तांबे के बर्तन में रखा गया अचार ज्यादा देर तक ठीक भी नहीं रहता।दहीं
दहीं में वैसे भी गुड बैक्टीरिया मौजूद होता है। जिस वजह से तांबे के बर्तन में इसे रखने या जमाने से इसका परिणाम उल्ट दिखने लगता है। दूध या दूध से बने पदार्थ तांबे के बर्तन में रखने से उसके सभी पोषक तत्व समाप्त कर देता है। तांबे के बर्तन में रखा दहीं खाने से आपको उल्टी, डायरिया, और पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नींबू का रस
तांबे के जग वाला पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। मगर जो लोग इसमें शिकंजी बनाकर पीते हैं, उनके लिए यह नुकसानदायक साबित होता है। लेमनजूस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर नेगेटिव इफेक्ट क्रिएट करता है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...