Breaking News

बंगलूरू में एक विचित्र मामला आया सामने, रात के अंधेरे में सड़कों पर मूनवॉक करते हुए दिखा अंतरिक्ष यात्री

बंगलूरू: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक विचित्र मामला सामने आया है। राजधानी की सड़कों पर रात के अंधेरे में एक अंतरिक्ष यात्री को देखा गया। लोग अंतरिक्ष यात्री को देखकर हैरान हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे कोई अंतरिक्ष यात्री चांद की ऊबड़-खाबड़ जमीन पर मूनवॉक कर रहा है। जबकि, यह मशहूर आर्टिस्ट बादल नानंजुदास्वामी का नया आर्टवर्क था। उन्होंने इस वीडियो को इसलिए रिकॉर्ड किया क्योंकि वह बंगलूरू की सड़कों की खस्ताहाल दिखाना चाहते थे। लोगों ने उनका यह आर्टवर्क बहुत पसंद किया है। कई लोगों ने उनके साथ मिलकर सड़क पर निकल रहे ट्रैफिक को डायवर्ट करने में मदद की।

                                                                                अंतरिक्ष यात्री

नानजुंदास्वामी इसी तरह की नागरिक समस्याओं की ओर सरकार और अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए मशहूर है। वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि क्रेटर इतने बड़े हैं कि इसरो आसानी से उनपर अपने अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण दे सकता हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह हमारे देश की सबसे बड़ी खासियत है कि ऐसी सड़कें हर कोने में देखने को मिल जाएगी लेकिन ऐसे अंतरिक्ष यात्री मुश्किल ही देखने को मिलते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कलाकार बादल नानजुंदास्वामी ने संदेश देने के लिए कला का ऐसा इस्तेमाल किया है। कुछ वर्षों पहले उन्होंने गड्ढ़ों के आसपास विशालकाय मगरमच्छों को रखा था। इसी तरह, गड्ढ़ों के आसपास तितली के जाल भी बिछाए थे।

Loading...

Check Also

कल रात मैंने एक सपना देखा…मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष : अतुल मलिकराम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : पिछले कई दिनों से समाचार चैनलों, सोशल मीडिया और सुबह ...