Breaking News

योगी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से दिया अपना इस्तीफा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र को देखते हुए अग्रवाल ने इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे पर क्या फैसला हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है। राजेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि अब वे 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। पार्टी की रीति-निति के मुताबिक वे अपना त्याग पत्र भाजपा नेतृत्व को दो दिन पहले ही सौंप चुके हैं। उन्होंने लिखा है कि उनकी जगह कुछ नए और योग्य चेहरों को काम करने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है। राजेश अग्रवाल को योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्तमंत्री बनाया गया था।

2017 के विधानसभा चुनाव में वह बरेली कैंट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। रुहेलखंड विवि से पढ़े राजेश अग्रवाल का जन्म 18 सितंबर 1943 को हुआ था। वे पेशे से व्यापारी हैं और 2004 से 2007 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। अग्रवाल 1993 से बरेली कैंट से लगातार 7 बार विधायक रहे हैं। शुरुआती दौर में राजेश अग्रवाल संघ से जुड़े रहे फिर भाजपा में शामिल हुए। वह लगातार छह बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। मौजूदा सरकार में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। इसके पहले वह उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापार निबंधन एवं कर मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही वह प्रदेश के महामंत्री भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह पार्टी में कोषाध्यक्ष भी हैं।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...