Breaking News

अमेरिकाः दक्षिणपंथियों और उनके विरोधियों की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन में 6 घायल, 13 गिरफ्तार

वाशिंगटन: अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में दक्षिणपंथियों और उनके विरोधियों की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छह लोग घायल हो गए और 13 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी के अनुसार, पोर्टलैंड पुलिस प्रमुख डेनियल आउटलॉ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के लिए करीब 1,200 लोग इकट्ठा हुए, जिसके कारण प्रशासन को शहर के कई पुलों और सड़कों पर आवागमन बंद करना पड़ा। आउटलॉ ने कहा, अधिकारीयों ने कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि छह प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं,

लेकिन अधिकारियों की वजह से नहीं। पुलिस ने धातु की पाईप और लीठी, चाकू, ढाल, रासायनिक स्प्रे और एक स्टन गन सहित हथियार भी जब्त किए हैं।आउटलॉ ने कहा कि गिरफ्तार लोगों पर कई तरह के आरोप लगे हैं, जिनमें अव्यवस्था फैलाना, पुलिस के साथ भिड़ना, गिरफ्तारी का विरोध करना, हथियार रखना और हथियार का गैरकानूनी इस्तेमाल करना शामिल हैं। प्रदर्शनकारी शहर के मध्य क्षेत्र में शनिवार सुबह 8.30 बजे इकट्ठा होना शुरू हुए और शाम लगभग 4.15 बजे, प्रदर्शनकारियों के बीच कई संघर्षों की खबरें आईं, जिसके बाद सिविल डिस्टर्बेन्स की स्थिति घोषित की गई। शनिवार को विरोध प्रदर्शन के लिए करीब 1,200 लोग इकट्ठा हुए, जिसके कारण प्रशासन को शहर के कई पुलों और सड़कों पर आवागमन बंद करना पड़ा। आउटलॉ ने कहा, अधिकारीयों ने कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...