Breaking News

Putrada Ekadashi 2019 : शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है पुत्रदा एकादशी, भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से संतान सुख की होगी प्राप्त

Putrada Ekadashi 2019: पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करके आप अत्यंत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति के लिए होता है। पुत्रदा एकादशी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ती है। जो इस बार 11 अगस्त 2019 को है। पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से एक सुंदर और योग्य संतान की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं यह व्रत करने से सभी सांसारिक सुखों की भी प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त भी होता है। यह व्रत अश्वमेघ यज्ञ के समान माना गया है। तो आइए जानते हैं पुत्रदा एकादशी के लाभ…पुत्रदा एकादशी के लाभ
1. अगर आपको संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही है तो पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और व्रत करें। ऐसा करने से आपको संतान सुख प्राप्त हो जाएगा।
2.अगर आप अधिक मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी आपको धन की प्राप्ति नहीं होती तो आप पुत्रदा एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु साबुत पान का पत्ता चढ़ाएं।उसे अपनी तिजोरी में रख सकते हैं।
3.संतान के स्वास्थय और उसकी तरक्की के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन 11 गरीबों को भोजन कराएं।
4.पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से अश्वमेघ यज्ञ और सभी तीर्थ स्थानों के फल प्राप्त होते हैं।
5. पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
6. अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो आप पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीली चीजें अर्पित करें ऐसा करने से आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा।
7.अगर आपकी संतान को पढ़ाई में समस्या उत्पन्न हो रही है तो भागवान विष्णु को पुत्रदा एकादशी के दिन पीली मिठाई का भोग लगाएं और उसे लोगों में वितरित करें। ऐसा करने से आपकी संतान को अवश्य लाभ होगा।
8. पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ भगवान कृष्ण की भी पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से आपको विष्णु का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होगा।
9. पुत्रदा एकादशी के दिन झूठ और निंदा न करें नहीं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का पात्र बनना पड़ेगा।
10. अगर आपको अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई है तो पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको अत्यंत लाभ होगा।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...