Breaking News

सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है मेरुदंडासन आसन, जानिए करने का सही तरीका

योग आसन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। जब हम योग करते है तो इससे न केवल हमारी सेहत बल्कि मन भी काफी शांत होता है। मेरुदंडासन योग भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह योग न केवल रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करता है बल्कि मन को भी शांत रखता है। आईए जानते है कि इसे करने से क्या फायदे होते है।विधि

  • सबसे पहले समतल जगह पर पैरों को सामने रख कर सीधा करके बैठ जाएं।
  • दंडासन योग मुद्रा की स्थिति में बैठ कर रीढ़ की हड्डी को पूरा सीधा रखें। अब दोनों हाथों को पैरों की जांघों पर रख दें।
  • दोनों पैरों को आगे की ओर फैला कर हाथों से दोनों पैरों के अंगूठों को पकड़ लें।
  • अब रीढ़ की हड्डी को सीधा कर दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठा लें।
  • दोनों पैरों के अंगूठों को पकड़ कर दोनों हाथों से फर्श के समान्तर लेकर आएं।
  • इसके बाद गहरी सांस लें। इस प्रक्रिया को 5 से 6 बार दोहराएं।

फायदे

  • हड्डियों को मजबूत व फुर्तीला बनाने के साथ कमर व शरीर के दर्द को दूर करता हैं।
  • इससे थाइमस ग्लैंड से पॉजिटिव हार्मोन इफेक्टिव होते है।
  • यह आसन व्यक्ति के फेफड़ों को स्वस्थ कर, सांस लेने व छोड़ने की क्रिया तो तेज करती हैं।
  • मन को शांत कर यह तनाव को दूर रखने में मदद करता हैं।
Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...