Breaking News

लाइफस्टाइल: मानसून के वीकेंड पर जरूर घूमने जाएं आगरा की इन खूबसूरत जगहों पर

बारिश के समय मौसम सुहाना हो जाता है। ऐसे में घर में बैठे बैठे आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहें होंगे, लेकिन छुट्टियों की कमी तो कभी बजट की कमी अगर इन दोनों ही वजह से घूमने का प्लान नहीं बन पा रहा है तो आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर किसी भी वीकेंड पर आप घूमने जा सकते हैं। जी हां हम बात कर रहें हैं आगरा की। प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को निहारने का मॉनसून से अच्छा कोई दूसरा मौसम नहीं हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक मौसम में एक बार आगरा जरूर जाएं। इस संगमरमर की इमारत को देखने से ही आपको रूमानी एहसास होगा। आइए जानते है आगरा में घूमने के लिए और कौन सी जगह है।
ताजमहल
आगरा जाने का सबसे बड़ा आकर्षण है ताजमहल, लेकिन गर्मी के मौसम में खुले आकाश के नीचे घूमने पर बहुत गर्मी का एहसास होता है। इसलिए बारिश के समय यहां जाना ठीक होगा। रिमझिम फुहारों के बीच ताजमहल का दीदार करना किसी रोमांच से कम नहीं है। सफेद संगमरमर की इमारत के इर्दगिर्द प्रांगण में टहलना बहुत अच्छा लगेगा। यहां किनारे पर बहती यमुना नदी बहुत अद्भुत लगती है।आगरा का किला
आगरा में इसे लाल किला भी कहते हैं। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में अकबर ने कराया था। इस किले की वास्तु और स्थापत्य कला बहुत खुबसूरत है। लाल बलुआ पत्थरों से बने इस किले का निर्माण किया गया है। इसके अंदर बने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मीना महल, मुसम्मन बुर्ज, नगीना मस्जिद, अंगूरी बाग और शीश महल को आप देख सकते हैं। इस किले में सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जाया जा सकता है। लाल किले से ताजमहल बिल्कुल साफ नजर आता है।
और भी हैं जगहें
ताजमहल के ठीक सामने मेहताब बाग बना हुआ है। इस बाग में आप आराम से बैठकर कुछ देर फोटोग्राफी कर सकते हैं। यहां पर बहुत सारे सुंदर नजारे हैं जिनकी फोटो खींच सकते हैं।
इस बाग में सुबह से शाम तक एंट्री मिलती है।
एतमादुद्दौला का मकबरा
इस मकबरे को छोटा ताज भी कहते हैं। कहते हैं कि ताज के निर्माण से पहले इसका निर्माण किया गया था। इतिहास कोई भी हो लेकिन इन सब इमारतों की खूबसूरती निहारने का मौका मत छोड़िए।
फतेहपुर सीकरी
आगरा से 36 कि.मी. दूर बसा है फतेहपुर सीकरी। सड़क या फिर रेल मार्ग से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस शहर का निर्माण अकबर ने अपनी राजधानी बनाने के लिए करवाया था। बुलंद दरवाजा, जोधाबाई महल, पंच महल जैसी बहुत सी सुंदर और ऐतिहासिक इमारतें आपका इंतजार कर रहीं हैं। इसलिए आगरा जाएं तो इस शहर का रुख करना ना भूलें।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...