Breaking News

रिलेशनशिप: शादी के बाद अपने पति को किस तरह से खुश रखे लड़कियां, जानिए

शादी से पहले हर लड़की के मन में एक ही सवाल होता है कि वह एक अच्छी पत्नी बन पाएगी या नही? परिवार के साथ वह अपने पति को भी खुश रख सकें। लड़की अपने पति को खुश रखने के लिए कई तरीके अपनाती है, लेकिन कई बार लड़की अपने पति की नजरों में अच्छी बीवी साबित नही हो पाती है। वहीं कई बार उन्हें समझ नही आता है कि वह किस तरह से अपने पति को खुश रखे। शादी के बाद लड़कियां कुछ अच्छे तरीकों को अपना कर अच्छी पत्नी बन सकती है। उसके लिए उनमें यह गुण होने चाहिए।
बनाएं अच्छा खाना
शादी से पहले महिलाओं को अक्सर कहा जाता है कि पति के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। इसलिए विकेंड पर अपने पति के लिए उनकी फेवरेट डिश जरुर बनाए। उनके लिए टेस्टी खाना बना कर उनके साथ समय व्यतीत करते हुए मिलकर खाएं। इससे उन्हें आपको समझने का मौका भी मिलेगा, साथ ही वह आपके खाने की तारीफ भी करेगें।
बदलाव को करें स्वीकार
शादी के बाद लड़कियों की शादी में कई बदलाव आते है। जिन्हें लड़कियां आसानी से अपना नही पाती है। शादी के बाद जिदंगी में आए बदलावों को पति व पत्नी दोनो मिलकर अपनाएं। जब आप इन्हें खुशी के साथ अपनाएंगें तो आपके पति भी आपके साथ खुश रहेगें।हर आर्थिक स्थिति में रहे खुश
जब पति के पास पैसे होते है तो पत्नी उनके साथ काफी खुश रहती है। जैसे ही पैसे कम होने शुरु होते है उनके बीच लड़ाई झगड़ा, मन मुटाव शुरु हो जाता है। इसलिए कोशिश करें की घर की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, पत्नी के साथ खुश रहे। उनका साथ दें, जरुरत पड़ने पर आर्थिक स्थिति को सुधारने में उनका सहयोग दे। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करते हुए घर के खर्चों का पूरा ध्यान रखें।
सुख दुख की बने भागीदार
अच्छा जीवनसाथी वही होता है जो कि अपने पति के सुख दुख का भागीदार होता है। पति के साथ समय व्यतीत करके उनके सुख दुख के बारे में जाने।अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत है तो उन्हें हौसला दें। अपनी खुशी व दुख भी उनके साथ शेयर करें। कोशिश करें की अपनी हर बात पति के साथ आराम से शेयर करें।
हर बात पर न करें झगड़ा
शादी के बाद जिदंगी में छोटी- छोटी बातों पर नोक झोंक तो चलती ही रहती है। इसका अर्थ यह नही की आप हर छोटी बात को बड़ा बना कर झगड़ा करना शुरु कर दें। इससे आपके रिश्ते में दूरियां आ जाएगीं। जितना हो सके झगड़े से उतना बचें।
परिवार के बारे में न बोले कुछ गलत
पति से अपनी बातें शेयर करते हुए परिवार के बारे में कभी भी कुछ गलत न बोलें। अगर परिवार की किसी बात का बुरा लगा है या वह कहीं गलत है तो पति को प्यार से इस बारे में समझाएं। ताकि वह आराम से उसका हल निकाल सकें।
खुद भी रहे खुश
अपने जीवनसाथी को खुश रखने के साथ- साथ जरुरी है कि आप खुद भी खुश रहे। जब तक आपका मूड सही नही होगा तब तक आप अपने पति व परिवार को खुश नही रख पाएगें। इसके साथ ही अपने स्वस्थ्य पर पूरा ध्यान दें।
पति की हेल्थ का रखें ध्यान
अपनी हेल्थ के साथ पति की भी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। जब आपका पति हेल्दी व खुश होगा तो आप अपने आप ही अच्छी पत्नी बन जाएगीं। उन्हें जिम जाने के लिए प्रोत्साहित करें। अच्छी सेहत ही खुशहाल जीवन की कुंजी होती है।
बने अच्छे दोस्त
एक अच्छी पती पत्नी का रिश्ता वही होता है जहां पर दोनों के बीच अच्छा रिश्ता कायम हो। पती पत्नी के रिश्ते के साथ आप अच्छे दोस्त भी होने चाहिए। जब आप अच्छे दोस्त होते है तो पति आपके साथ अपनी हर बात शेयर करता है।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...