Breaking News

इस राशि के जातक आज धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें, शांत व सहज रहेंगे

सूर्योदय राशि : 10 / 11 / 2017  : आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि को त्यागकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज पुष्य नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आज के राशिफल पर एक नजर….मेष :- आज सरकारी महकमों की आपके विरुद्ध कार्यवाही के योग हैं, अर्थ क्षेत्र प्रभावित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लें।

वृष :- इस राशि के जातकों को आज परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे।

मिथुन :- इस राशि के जातक आज मेहनत करने में जुट जाएंगे, काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।

कर्क :- इस राशि के जातक आज धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें, शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।
सिंह :-इस राशि के जातकों के मनोबल में वृद्धि होगी, धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।

 

कन्या :- इस राशि के जातकों की आज राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे, पद लाभ मिलेगा।

तुला :- इस राशि के जातकों का आज प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा, जूनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी।

वृश्चिक :- इस राशि के जातक आज गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे, नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे।

धनु :- इस राशि के जातक आज सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे, कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सचेत रहें।

मकर :- इस राशि के जातकों को आज परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थिति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।

कुंभ :- इस राशि के जातकों के आज जरुरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी, सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा, अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं।

मीन :- इस राशि के जातकों के आज प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं, कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तनाव में कमी आएगी।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...