Breaking News

दिल्ली में बारिश या बूंदाबांदी की संभावना, तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 54 से 64 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने सोमवार को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, पंजाब और हरियाणा में रविवार को मध्यम से भारी बारिश हुई और इस कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिन में चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई. राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है. हरियाणा के अंबाला में भी जबरदस्त बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है.

करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां भी जमकर बारिश हुई. पंजाब में अमृतसर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है. लुधियाना और पटियाला में भी जबरदस्त बारिश दर्ज की गयी और यहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 26.6 डिग्री और 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है जो सामान्य से क्रमश: सात और आठ डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हरियाणा तथा पंजाब में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है.

Loading...

Check Also

हाईसेंस ने अपने AC पोर्टफोलियो को बढ़ाया

PM 2.5 हेल्थ फिल्टर, और 100% कॉपर बिल्ड, यह एसी इमबोडीज पर्यायवरण को बिना नुकसान ...