Breaking News

अमेरिका में इस आलीशान बंगले की मालकिन हैं सनी लियोन, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भले ही सुपरहिट हीरोइन नहीं बन पाई हों, मगर पॉप्युलैरिटी के मामले में वो किसी से कम नहीं है। अपनी लुक और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वो एक अच्छी एक्ट्रेस, पत्नी, मां होने के साथ-साथ बिजनेस वुमैन भी हैं। लेकिन आज हम आपको सनी की संपत्ति के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। हम आपको सनी के बंगले की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। पिछले कुछ सालों से भारत में रह रही करनजीत कौर उर्फ सनी इससे पहले वो अमेरिका में रहती थीं। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में सनी का बंगला है जो कि बेहद खूबसूरत है। 1-एकड़ क्षेत्र में फैला उनका ये बंगला लॉस एंजेलिस में है। 5-बीएचके वाला उनका ये घर बेहद प्यारा है। एक्ट्रेस और उनके पति, डैनियल वेबर के पास यह संपत्ति है जो शर्मन ओक्स में बेवर्ली हिल्स से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है।

सनी ने घर की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ साझा की हैं। सनी और डेनियल ने इस खूबसूरत बंगले में गणेश की भी एक सुंदर मूर्ति है, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सनी और डेनियल भगवान की मू्र्ति लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सनी इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। काम के साथ-साथ वो फैमिली को बराबर टाइम दे रही हैं। बता दें कि 2017 में सनी ने बेटी निशा सिंह वेबर को गोद लिया था। वहीं 2018 में एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर और नोआ सिंह वेबर की मां बनीं। गौरतलब है कि सनी अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ समय बिताती रहती हैं। आए दिन फैमिली के साथ उनकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म कोकोकोला में नजर आएंगी।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...