Breaking News

सोनाक्षी से पूछताछ करने उनके घर पहुंची यूपी पुलिस, लगा था लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म खानदानी शफाखाना के लेकर सुर्खियों में है। वहीं सोनाक्षी अपने कुछ विवादों को लेकर भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी को 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करना था। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्हें 24 लाख रूपए भी दिए गए थे, लेकिन सोनाक्षी इस इवेंट में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद उन पर चीटिंग की एफआईआर उत्तर प्रदेश में दर्ज कराई गई थी। अब हाल ही में मुरादाबाद पुलिस इस केस के सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने के लिए मुंबई पहुंची है। वे जुहू एरिया में रहती हैं। इसलिए मुरादाबाद की टीम ने इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन की मदद लेने का फैसला किया है।

जब पुलिसवाले सोनाक्षी के घर पहुंचे तो वे वहां मौजूद नहीं थी, इसलिए पुलिस वाले कुछ देर उनका इंतजार करने के बाद वापिस लौट आए। मुरादाबाद पुलिस की टीम अब भी मुंबई में सोनाक्षी के बयान के इंतजार में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये टीम एक बार फिर सोनाक्षी से मिलने जा सकती है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजमेंट का कहना है कि एक्ट्रेस के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत है और ये सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है। काम की बात करें तो आखिरी बार सोनाक्षी सिन्हा फिल्म कलंक में नजर आई थी। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे नजर आए थे। इसके अलावा सोनाक्षी अपनी फिल्म खानदानी शफाखाना को लेकर चर्चा में है। सोनाक्षी का इस फिल्म में काफी अलग किरदार है और वे इस फिल्म में सेक्स क्लीनिक चलाते हुए नजर आएंगी।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...