Breaking News

देशभक्ति पर भारी पड़ी एडल्ट फिल्म कबीर सिंह, 250 करोड़ की कमाई के साथ तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

एडल्ट फिल्म का सर्टिफिकेट लेकर पर्दे पर उतरी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 21 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 21 दिन में 250 करोड़ की कमाई कर ली है। सोलो एक्टर के तौर पर शाहिद की सबसे बड़ी फिल्म बनी कबीर सिंह की आलोचना भी हो रही है। कहा जा रहा है फिल्म में कबीर सिंह के कैरेक्टर को काफी हानिकारक दिखाया गया है और इसमें महिलाओं की खराब इमेज बनाई है। कुछ लोगों को प्रेमी शाहिद को अपनी गर्लफ्रेंड कियारा उर्फ प्रीति को थप्पड़ मारना पसंद नहीं आया। हालांकि, ऐसे लोगों को 500 बार शारीरिक संबंध बनाने वाली बात से कोई आपत्ति नहीं है।

आइए, जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही कबीर सिंह के पांच रिकॉर्ड… पहले वीक एंड में 78 करोड़ की कमाई करने वाली कबीर सिंह ने मुंबई सर्कल में अब तक 75 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया है। वहीं, दिल्ली सर्कल में भी फिल्म को 55 करोड़ के साथ शानदार रिस्पांस मिला है। इतना ही नहीं, 250 करोड़ की कमाई देख शाहिद ने भी अपनी फीस 10 करोड़ से बढ़ाकर 35 करोड़ कर दी है। कबीर सिंह ने पहले हफ्ते में 134 करोड़, दूसरे वीक में 78 और तीसरे सप्ताह में अब तक 35 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इसके पहले उरी ने 245 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, भारत में कमाई के मामले में कबीर सिंह से आगे सिर्फ हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम है, जिसने 373 करोड़ रुपए जुटाए थे। 2019 में पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में कबीर सिंह टॉप पर है। इसके बाद उरी, भारत, केसरी और टोटल धमाल का नंबर आता हैं। एक तरफ जहां आलोचकों ने लिखा है कि कबीर सिंह प्यार की कहानी नहीं है। ये एक आदमी के पागलपन की कहानी है। कबीर सिंह का पागलपन घिनौना है और फिल्म उसी घिनौने शखस को हीरो बना देती है। दूसरी तरफ, शाहिद ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। शाहिद लिखते हैं कि मैंने कभी इतना आभारी महसूस नहीं किया।

यह अब तक का सबसे चैलेंजिंग कैरेक्टर था, जो मेरा सबसे पसंदीदा बन गया है। वास्तव में भारतीय सिनेमा और दर्शकों ने एक लंबा सफर तय किया है। यूं तो शाहिद कूपर के करियर की सबसे बड़ी हिट संजय लीला भंसाली की पद्मावत है, जिसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन कबीर सिंह शाहिद सोलो एक्टर के तौर पर सबसे बड़ी हिट फिल्म है। पद्मावत की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को दिया गया। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि अब शाहिद शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में दो फिल्मों के साथ चौथे नंबर के एक्टर बन गए हैं। शाहिद से आगे सलमान खान, अनुष्का शर्मा और आमिर खान की सूची में क्रमशः तीन, दो और तीन फिल्में हैं।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...