Breaking News

धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है

सूर्योदय राशि : 05/11/2017 : आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा मेष राशि को त्यागकर वृष राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज कृत्तिका नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आज के राशिफल पर एक नजर….

मेष :- पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे, ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।

वृष :- पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं। मुद्दों पर स्पष्टता बनाए रखें।

मिथुन :- कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।

कर्क :- संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे, पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

सिंह :- शाम प्रेमी के साथ बीतेगी, कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी, प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।

कन्या :- कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी, निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

तुला :- लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा।

वृश्चिक :- जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा हो सकती है, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है, नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा।

धनु :- धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है।

मकर :- किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी।

कुंभ :- ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं, समान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।

मीन :- दिन भर शांति रहेगी, ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...