Breaking News

प्रियंका को यूं निहारते दिखे पति निक, कपल के रॉयल लुक पर टिक गईं सबकी निगाहें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। रेड कार्पेट पर प्रियंका हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। इस इंटरनेशनल इवेंट में प्रियंका ने डेब्यू किया है, जोकि बेहद शानदार रहा। रेड कार्पेट पर चलने के बाद प्रियंका ने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान प्रियंका लेस बेल्ट के साथ आईस ब्लू गाउन में रॉयल लुक में बेहद ग्लैमरस दिखीं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हैट भी पहनी थी, जो उनकी खूबसूरत को चार-चांद लगा रही हैं। वहीं, निक क्लासिक व्हाइट सूट के साथ स्निकर्स पहने हुए हमेशा की तरह कूल और हैंडसम दिख रहे हैं।

निकयंका के इस रॉयल लुक पर सबकी निगाहें गई। कुछ तस्वीरों में निक प्रियंका के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में निक पत्नी प्रियंका को प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वो फोटोग्राफर्स से तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे। बता दें कि निकयंका पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैसेल में हुई थी। कपल की शादी से लेकर ग्रेंड रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय बाद सोनाली बोस की अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...