Breaking News

आईपीएल सट्टे के चक्कर में सराफा कारीगर ने खुद को गोलीमार मौत के घाट उतारा

फर्रुखाबाद। बीती देर रात आईपीएल सट्टे के चक्कर में सराफा कारीगर ने खुद को गोलीमार कर मौत के घाट उतार लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतहटट्टी निवासी 30 वर्षीय अरविन्द पुत्र धनपाल नेहरु रोड पर एक सराफा दुकान में कारीगर था। बीती रात वह दुकान से लगभग दस बजे अपने घर गया। देर रात उसने घर के बाहर निकल कर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अरविन्द के चाचा कल्लू घर से बाहर आये और बुरी तरह लहुलुहान अरविन्द को 1।40 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक की माँ मीना देवी मौके लोहिया अस्पताल पंहुची और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अरविन्द का अभी विवाह नही हुआ था। उसके चार बहनें थी। अरविन्द के दुकान मालिक अतुल वर्मा ने बताया कि अरविन्द आईपीएल सट्टा में अपना ध्यान अक्सर लगाता था। जिसके चलते वह टेंशन में था। हो सकता हो उसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या की हो। लोहिया अस्पताल में पंहुचे अतुल वर्मा ने बताया कि उसने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। जिस पर उसने लिखा की वह अपने मरने का खुद जिम्मेदार है। घुमना चैकी इंचार्ज तेज बहादुर ने मौके पर जाकर तमंचा बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...