Breaking News

सेब की चाय पीकर घटाएं वजन, जानिए इससे होने वाले लाजवाब फायदों के बारें में

सेब खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं सेब की चाय भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। जी हां, सेब खाने की बजाए उसकी चाय बनाकर पीने से ना सिर्फ आप वजन घटा सकते हैं बल्कि यह आपको अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सेब की चाय बनाने का तरीका और इसके जबरदस्त फायदे।
यूं बनाएं सेब की चाय
एक पैन में 2 लीटर पानी और सेब को काटकर 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें चायपत्ती, लौंग और दालचीनी डालकर 2-3 मिनट उबालें। फिर इसे छानकर ठंडा होने दें और उसके बाद इसमें शहद मिलाकर पीएं। आप चाहे तो इस चाय को फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। इस चाय को 2 दिनों तक बिना किसी परेशानी के पिया जा सकता है।
कैसे पीएं?
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट इसकी 1 कप चाय का सेवन करें। इसके अलावा आप इसे भोजन के बाद भी पी सकते हैं। इससे भोजन डाइजेस्ट करने में मदद मिलती है।वजन कम करने में मददगार
सुबह सेब की 1 कप चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और यह भूख को भी कंट्रोल करती हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे शरीर में दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
इसमें मौजूद विटामिन सी, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप इंफैक्शनल और बैक्टीरियल बीमारियों से बचे रहते हैं।
बॉडी डिटॉक्स
यह चाय पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। साथ ही यह चाय यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है।
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
एंटीऑक्सिडेंट्स के अलावा सेब में नेचुरल शुगर भी होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर आप भी डायबिटिक पेशेंट है तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
नेगेटिव कैलोरी
सेब एक नेगेटिव कैलोरी फ्रूट है यानि इसमें इसमें बेहद कम या ना के बराबर कैलोरी होती है। ऐसे में सेब की बनी चाय कैलोरी बैलेंस करने में मदद करती है, जोकि वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद है।
हाजमा रखे दुरुस्त
सेब में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती हैं। साथ ही इसमें मौजूद डायटरी फाइबर से कब्ज की समस्या से छुट्टी मिलती है।
ग्लोइंग स्किन
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को डिटॉक्स करते हैं, जिससे मुंहासे, पिंपल्स और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याएं दूर होती है। इससे आपको ग्लोइंग व बेदाग त्वचा मिलती है।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...