Breaking News

रिलेशनशिप: अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी छोटी-छोटी बातों पर करती है अक्सर झगड़ा तो जान ले क्या है इसके पीछे की वजह

प्यार और रिश्ते में छोटी-मोटी तकरार हर रिश्ते में होती हैं। जो अक्सर रिश्ते को मजबूत करने का काम करती हैं। क्योंकि नोकझोंक या एक-दूसरे से नाराजगी जताने पर पार्टनर के केयरिंग बिहेवियर के बारे में भी पता चलता है। लेकिन कई गर्लफ्रेंड्स अपने बॉयफ्रेंड से हर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़ा करने लगती है। जिससे पार्टनर की तमाम कोशिशों के बाद भी रिश्ते में दरार आने लगती हैं। अगर आप किसी ऐसी सिचुएशन से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको लड़कियों या गर्लफ्रेंड के छोटी-छोटी बातों झगड़ा करने या लड़ाई करने की वजह बता रहे हैं।गर्लफ्रेंड के छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने या लड़ाई करने की वजह
1. आपने भी सुना होगा कि जब कोई प्यार में होता है, तो वो अपने पार्टनर को किसी के साथ भी शेयर करने से डरने लगता है इसलिए हमेशा एक असुरक्षा की भावना महसूस करने लगते हैं। जिसकी वजह से दिमाग अक्सर अपने पार्टनर के साथ किसी और शख्स के बात करने पर उससे उसका रिलेशन होने की बात सोचने लगते हैं। ये आदत लड़कियों में ज्यादा देखी जाती है। जिसकी वजह से कई लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की जासूसी तक करने लगती हैं। लड़कियों या गर्लफ्रेंड की जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर देती है।
2. लड़कियां जब भी प्यार में होती हैं, तो अपने बॉयफ्रेंड या पार्टनर के पल-पल की खबर अपने पास रखने के लिए हमेशा कॉल और मैसेज करती रहती हैं। जिससे लड़कों यानि बॉयफ्रेंड्स को फैमिली और फ्रेंडस के साथ वक्त बिताने के लिए पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है। जिससे अक्सर रिश्ते में लड़ाई होने लगती हैं।
3. लड़कियां जब भी खुश होती हैं या मजाक कर रहीं होती हैं, तो अक्सर सामने वाले के बारे में भी भूल जाती हैं और अक्सर अपनी फैमिली,फ्रेंडस के सामने बातों-बातों में बॉयफ्रेंड का मजाक बना देती हैं। बार-बार ऐसा होने पर बॉयफ्रेंड को ये बात पसंद नहीं आती। जिससे धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगती है।
4. अक्सर बॉयफ्रेंड्स की शिकायत होती है कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें समझती नहीं हैं या हमेशा गलत समझती है। जिसकी वजह से हमेशा दोनों पार्टनर में छोटी-छोटी बातों को समझाते-समझाते एक-दूसरे से मनमुटाव और रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं।
5. कई बार रिश्ते में लड़ाई होने की वजह बॉयफ्रेंड के फ्रेंड्स होते हैं। जो जरूरत से ज्यादा रिलेशनशिप में दखलांदाजी करते हैं। क्योंकि अधिकांश लड़कियों को रिलेशनशिप में बार-बार अनचाहे दोस्तों की मौजूदगी पसंद नहीं आती।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...