Breaking News

हिमाचल में भारी हिमपात शुरू, फरवरी में आठवीं बार बर्फबारी होने से बढ़ी दुश्वारियां

शिमला: हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच पहाड़ों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से ही राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी चल रही है। लाहौल-स्पीति के केलांग सहित अन्य जनजातीय इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमाचल में फरवरी में आठवीं बार बर्फबारी होने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। ताजा बर्फबारी से पर्यटकों सहित स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। चंबा खजियार, मनाली के सोलंगनाला, कुफरी सहित बर्फबारी वाले अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती करते देखे जा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 21 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

मध्यम और ऊंचाई वाले स्थानों पर जोरदार बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि मैदानी और कम ऊंचाई वाले भागोें में ओलावृष्टि होगी। भारी बर्फबारी से जनजातीय इलाकों में बिजली, पानी की आपूति ठप है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं हिमाचल के जिला किन्नौर में भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। यहां रात से ही बर्फबारी हो रही है। जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित है। राजधानी शिमला की जाखू चोटी पर भी सोमवार सुबह हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। प्रदेश के मध्यम और मैदानी इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। यहां लोग बर्फबारी के बीच चलकर मानइन तापमान में अपने काम निपटा रहे हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

Loading...

Check Also

13 विधान परिषद सीटों के चुनाव में उप्र भाजपा ने दलित और महिला उम्मीदवारों से बनायी दूरी !

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ : सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे की हुंकार ...