Breaking News

Saraswati Puja 2019 : जानिए बसंत पंचमी पर सरस्वती वंदना एवं सरस्वती मंत्र

2019 में बसंत पंचमी कब है अगर आपके मन में भी यही सवाल तो आपको बता दें कि बसंत पंचमी 2019 10 फरवरी 2019, रविवार को है।​ बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का भी विधान हैं। सरस्वती मंत्र में इतनी शक्ति होती है कि बुद्धिहीन को भी ज्ञान प्राप्त हो जाता है। जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता अगर वह बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा कर लें तो सफलता मिलना निश्चित है। प्राचीनकाल में बसंत पंचमी से गुरुकुल में बच्चों की पढ़ाई शुरू होती थी। मां सरस्वती पाषाण पर बैठी हैं। देवी सरस्वती के हाथों में वीणा है। माता सरस्वती का वाहन हंस है। सरस्वती देवी के साथ मोर होता है। ये चारो चिन्ह परम शांति और ज्ञान के प्रतीक हैं और यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। अगर आपका भी बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो ये हैं बंसत पंचमी पर सरस्वती पूजा और ज्ञान वृद्धि के अचूक उपाय….
सरस्वती बीज मंत्र
सरस्वती बीज मंत्र भक्तों द्वारा देवी सरस्वती को भेंट के रूप में समर्पित किया जाता है।
ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः।।
सरस्वती मंत्र
इस मंत्र का जप अज्ञानता को खत्म करने और भक्त को बुद्धिमत्ता प्रदान करने के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए होता है।
या कुंदेंदु तुषारहार धवला, या शुभ्र वस्त्रावृता।
या वीणावर दण्डमंडितकरा, या श्वेतपद्मासना।।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभ्रृतिभिर्देवै: सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेष जाड्यापहा।।
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमां आद्यां जगद्व्यापिनीं वीणा पुस्तक धारिणीं अभयदां जाड्यान्धकारापाहां।
हस्ते स्फाटिक मालीकां विदधतीं पद्मासने संस्थितां वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धि प्रदां शारदां।।छात्रों के लिए विद्या मंत्र
विद्या मंत्र छात्रों के लिए एकाग्रता और स्मृति की शक्ति में सुधार के लिए जाना जाता है। छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने या परीक्षा से पहले डर लगने पर इस मंत्र को पढ़ना चाहिए।
रस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरुपिणि।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।।
महा सरस्वती मंत्र
इस मंत्र का प्रयोग मुख्य रूप से छात्रों द्वारा ज्ञान प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस मंत्र से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।।
कैरियर में सफलता के लिए मंत्र
इस मंत्र को जपने से कैरियर में सफलता मिलती है। इस मंत्र को सरस्वती गायत्री मंत्र भी कहा जाता है। इंटरव्यू के लिए जाने से पहले इस मंत्र को पढ़ना चाहिए।
ॐ ऐन वाग्देव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि! तन्नो देवी प्रचोदयात।।
गौरव प्राप्ति के लिए मंत्र
गौरव और महिमा की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में मौजूद हर तरह के ज्ञान, महिमा और शक्तियों को प्राप्त करने के लिए देवी सरस्वती के इस मंत्र का जाप किया जाता है।
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते।।
परीक्षा में सफलता का मंत्र
परीक्षा में सफलता पाने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल करना चाहिए।
सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।।
ज्ञान प्राप्त करने के लिए सरस्वती मंत्र
ज्ञान प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। ज्ञान प्राप्त करने में यह मंत्र बेहद उपयोगी है।
वद वद वाग्वादिनी स्वाहा।।
बुद्धिमत्ता बढ़ाने के लिए सरस्वती मंत्र
देवी सरस्वती के इस मंत्र का इस्तेमाल बुद्धिमत्ता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः।।
धन प्राप्ति के लिए सरस्वती मंत्र
धन प्राप्ति और ज्ञान पाने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है।
ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम् कारी वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...