Breaking News

फैशन / Republic Day 2019 : गणतंत्र दिवस पर तिरंगा स्टाइल से खुद को बनाएं स्टाइलिश

गणतंत्र दिवस 2019 यानि 26 जनवरी 2019 को पूरे देश में 70वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हर साल 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू होने के इस खास दिन पर अपनी देश की ताकत और संस्कृति का प्रदर्शन परेड के जरिए करता है।  26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया था। जिसके बाद देश में भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर एक लोकतांत्रिक शासन प्रणाली यानि गणों का तंत्र (गणतंत्र) की नींव रखी गई थी। जो अपने सभी कार्यों का निष्पादन संविधान में दिये गए निर्देशों के जरिए करती।
26 जनवरी 1950 को लागू हुए संविधान में सरकार की कार्य प्रणाली के अलावा आम नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों का उल्लेख भी किया गया है जिससे देश में एक कानून व्यवस्था कायम की जा सके। इसलिए तब से हर साल 26 जनवरी के पर्व को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस 2019 और 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी देशवासी देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। हर तरफ सिर्फ तीन रंगों की छटा नजर आती है। चाहें बच्चे हों या बड़ें, महिलाएं हो या पुरूष। अगर आपको भी इस गणतंत्र दिवस पर कुछ अलग दिखना है, तो आज हम आपको तीन रंगों में सजे कपड़ों और नाखूनों को सजाने वाले नेल आर्ट के खास डिजाइन के बार में बता रहे हैं, जिन्हें खासकर 26 जनवरी और 15 अगस्त पर लड़कियां लगाना बेहद पसंद करती हैं।
26 जनवरी स्पेशल ड्रेसेस और नेल आर्ट डिजाइन 
आमतौर पर लड़कियां और महिलाएं 26 जनवरी पर तीन रंगों वाले सूट्स और साड़ियां पहनती हैं। जबकि लड़के सफेद कुर्ता-पजामा के साथ तिरंगे वालें स्टॉल्स कैरी करते हैं। लेकिन लड़कियां अपने कपड़ों के साथ ही नाखूनों को भी देशभक्ति के रंग में रंगें नजर आती हैं। आप भी इस साल 26 जनवरी पर डिफरेंट स्टाइल के कपड़ों और नाखूनों को तीन रंगों में इन अलग-अलग डिजाइन्स से खुद को रंगकर स्टाइलिश बना सकती हैं।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...