Breaking News

फैशन: एक्ट्रेस की आंखों की तरह आप भी चाहती है खूबसूरत आँखें तो अपनाएं ये टिप्स

अकसर किसी एक्ट्रेस की आंखों को देखकर आपको लगता होगा कि आपकी आंखें भी उतनी खूबसूरत हो जाएं। ऐसा मुमकिन है, बस आपको आई मेकअप के वक्त कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होगा। खूबसूरत आंखों की तारीफ में कितना कुछ कहा गया है और कहा जाता है। कई एक्ट्रेसेस और आम महिलाओं की आंखें बहुत सुंदर होती हैं, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं लेकिन कोई भी महिला चाहे तो मेकअप ट्रिक्स के जरिए अपने आंखों को खूबसूरत लुक दे सकती है। खासकर आंखें छोटी हैं तो इन्हें मेकअप से बड़ा और सुंदर बनाया जा सकता है। इसके लिए बस सही आई मेकप प्रोडक्ट कुछ टिप्स आजमाने होंगे।
लाइनर  
आईलाइनर से आंखों की शेप हाईलाइट होती है, जिससे आपको अट्रैक्टिव लुक मिलता है। अगर आंखों का आकार छोटा है तो आईलाइनर का यूज इन्हें बड़ा दिखाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आंखों की ऊपर वाली पूरी लैश लाइन पर लाइनर न लगाएं। ऐसा करने से आंखें छोटी लग सकती हैं। इसके बजाय आंखों के बीच से लेकर आउटर कॉर्नर तक लाइनर लगाएं, इससे आपकी आंखों का आकार बड़ा नजर आने लगेगा।
काजल
जिस तरह अपर लैशलाइन पर लाइनर लगाना ठीक नहीं है, उसी तरह लोअर लैश लाइन पर भी पूरा तरह काजल लगाना ठीक नहीं है, इसके बजाय आंखों के बीच से लेकर ही आउटर कॉर्नर तक काजल लगाएं। ऐसा करने से आंखें सुंदर और बड़ी नजर आएंगी। मस्कारा
मस्कारा से पलकों को फाइन लुक मिलता है, यह सुंदर नजर आती हैं। लेकिन मस्कारा दोनों आईलैशेज पर नहीं लगता है, सिर्फ अपर लैशलाइनर पर ही मस्कारा के दो कोट काफी होते हैं।
आईशैडो
लाइनर, काजल, मस्कारा के अलावा आईमेकअप में आईशैडो भी बहुत इंपार्टेंट होता है। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लाइट कलर के शेड्स इस्तेमाल करने चाहिए। साथ ही आईशैडो का कलर स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करता हुआ होना चाहिए, इससे भी आंखों का लुक खूबसूरत नजर आता है।
आईब्रो शेप
सही आकार में आईब्रो बनी हों तो इससे चेहरे का लुक अच्छा नजर आता है, साथ ही आंखों का आकार भी बड़ा लगता है क्योंकि आंखों और आईब्रो के बीच गैप प्रॉपर रहता है। लेकिन ऐसा तभी होगा, जब आप अपनी फेस शेप के हिसाब से आईब्रो बनवाएं।
रखें ध्यान
– छोटी आकार की आंखों पर मेकअप करने से पहले प्राइमर लगाएं। साथ ही डार्क सर्कल्स पर कंसीलर लगाएं।
– आईलैशेज को कर्ल करने से आंखें बड़ी नजर आती हैं।
– आईलाइनर बहुत पतला ही लगाएं, ऐसा करने से आंखें बड़ी और खूबसूरत नजर आती हैं।
– चाहें तो आंखों पर काजल लगाने की बजाय व्हाइट आईकलर पेंसिल का इस्तेमाल करें।
– आंखों की आइब्रो को ब्लैक आईपेंसिल की मदद से डार्क करें।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...