Breaking News

फैशन : वेलेंटाइन डे पर लड़कों को बनाना है अपना दीवाना तो इन लिपस्टिक शेड्स को करें ट्राई

कोई महिला हो या लड़की सभी को मेकअप करने का बेहद ही शौक होता है। ऐसे में वेलेंटाइन डे का त्यौहार भी आने वाला है, तब खुद को परफेक्ट बनाने के लिए मेकअप करना बेहद जरूरी हो जाता है। मेकअप करना आज के दौर में महिलाओँ की एक जरूरत भी बन गया है। महिलाएं हो या पुरूष सभी का चेहरे पर सबसे पहले फोकस और ध्यान आंखों और होठों के मेकअप पर जाता है। इसलिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। लिपस्टिक न केवल हमारे लुक्स को बेहतर बनाती है, बल्कि पूरे दिन हमारे होंठों को पोषण देती है। अगर आप भी अपने होठों पर अलग-अलग रंग की लिपस्टिक शेड्स लगाने का पसंद करती हैं। तो आज हम आपको साल 2019 में सबसे ज्यादा पॉपुलर और हॉटेस्ट कहे जाने वाले लिपस्टिक कलर्स और लिप्स्टिक शेड्स के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप इस वेलेंटाइन डे पर खुद को स्टाइलिश बनाने के साथ ही  अपने पार्टनर को आसानी से अट्रेक्ट कर सकेंगी। जानिये वेलेंटाइन डे  के लिए 5 सबसे हॉटेस्ट लिपस्टिक कलर
वेलेंटाइन डे के लिए – रेड कल
रेड कलर को प्यार का रंग भी माना जाता है। इसलिए वेलेंटाइन डे पर रेड कलर की लिपस्टिक लगाना आप पर सूट करेगी। वैसे भी लिपस्टिक का रेड कलर महिलाओं और लड़कियों में सबसे ज्यादा पॉपुलर कलर है। रेड कलर की लिपस्टिक को सदाबहार रंग भी कहा जा सकता है। क्योंकि इसे महिलाएं और लड़कियां हर मौसम में लगाना पसंद करती हैं। इस कलर का सबसे ज्यादा उपयोग शादी या त्यौहारों पर किया जाता है।
वेलेंटाइन डे के लिए- बेरी कलर 
अगर आप इस वेलेंटाइन डे पर अलग और बोल्ड दिखना चाहती हैं,तो लिपस्टिक का बेरी कलर भी आपके लिए है। क्योंकि ये कलर आपको एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक देता है। बेरी कलर की लिपस्टिक को आप डार्क पर्पल कलर और पिंक कलर की जगह भी उपयोग कर सकती हैं। जिन लड़कियों या महिलाओँ की आंखें भूरी होती हैं उनके होठों पर बेरी कलर की लिपस्टिक बेहद ही आकर्षक लगती है। वेलेंटाइन डे के लिए- गुलाबी कलर
गुलाबी यानि पिंक कलर की लिपस्टिक को भी लड़कियों का फेवरेट कलर माना जाता है। साथ ही वेलेंटाइन डे पर भी पिंक कलर कों यूज़ किया जाता है। ऐेसे में पिंक कलर की लिपस्टिक को आप हल्के कलर के कपड़ों के साथ टीमअप करने पर ये आपके लुक को परफेक्ट बनाने का काम करता है।
वेलेंटाइन डे के लिए- नारंगी 
बदलते समय के साथ फैशन और मेकअप में बदलाव की वजह से आज के दौर में ट्रेडिशनल रेड और पिंक कलर की लिपस्टिक जगह अब ऑरेंज कलर भी लड़कियां बेहद पसंद कर रहीं हैं। ऐसे में अगर आप वेलेंटाइन डे के लिए खुद को तैयार करना चाह रही हैं, तो ऑरेंज कलर आपको दूसरों से अलग दिखाने में भी मदद करेगा।
वेलेंटाइन डे के लिए- वाइन कलर 
वेलेंटाइन डे पर अगर एक नया लुक लेना चाहते हैं। तो वाइन कलर की लिपस्टिक एक अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि वाइन कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ऑफिस जाने वाली महिलाएं और लड़कियां करती हैं। क्योंकि वाइन कलर की मेट टेक्शचर लिपस्टिक मेकअप को सिंपल बनाने के साथ ही सांवले रंग को संतुलित करने में मदद करता है।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...