Breaking News

20 दिसंबर को शादी की दूसरी रिसेप्शन देंगी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग 1-2 दिसंबर शादी रचाई थी। ये शादी उन्होंने जोधपुर के पैलेस उम्मेद भवन में की थी। शादी के बाद निकयंका ने अपनी शादी की पहली रिसेप्शन दिल्ली में दी थी। यहां उनके कई करीबी और बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं अब पीसी दूसरी रिसेप्शन मुंबई में देंगी। इस रिसेप्शन में सारे बॉलीवुड सितारे शिरकत करेंगे। निकयंका की शादी के दूसरी रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस कार्ड को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 20 दिसंबर को रिसेप्शन की बात कही गई है। प्रियंका का ये रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में होगा। प्रियंका ने जिस तरह अपनी शादी को ग्रैंड लेवल पर किया था कुछ वैसा ही नजारा यहां रिसेप्शन में देखने को मिल सकता है। इससे पहले प्रियंका 4 दिसंबर को दिल्ली में एक रिसेप्शन होस्ट कर चुकी हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन इस रिसेप्शन में दो मेहमान बेहद खास होंगे और ये खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि प्रियंका की दो खास सहेलियां हैं। यहां हम ईशा अंबानी और दीपिका पादुकोण की बात कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...