Breaking News

देर रात मलाइका के घर स्पाॅट हुए अर्जुन कपूर , कैमरा देख छिपाया चेहरा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। बीती रात बीती रात अर्जुन को मलाइका को घर के बाहर स्पाॅट किया गया। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अर्जुन ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अर्जुन मीडिया कैमरे से बचरहे हैं। मलाइका के घर से निकलते ही बिना वक्त गवाए अर्जुन सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गए। बता दें कि अर्जुन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने में कभी भी नखरे नहीं दिखाते लेकिन बीती रात उन्होंने फैन को तस्वीर देने से इंकार कर दिया। अर्जुन अपनी गाड़ी में बैठे और चले गए। बता दें कि वहीं बीते दिनों खबरे आईं थीं कि अर्जुन और मलाइका ने एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है।अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंग। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...