Breaking News

बुधवार के दिन गणेश जी के करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की किल्लत

सर्वप्रथम पूज्य भगवान गणेश को बुधवार के दिन पूजा जाता है। भगवान गणेश सभी दुखों और संकटों का निवारण करते हैं। ऐसे में बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा कर ली जाए तो क्या ही कहने। तो साथियो इस बुधवार हम आपको गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय बता रहे हैं, जी हां बुधवार के दिन गणेश जी के नाम ये उपाय करने से आपके सारे कष्ट छूमंतर हो जाएंगे, बुधवार का दिन भगवान गणेश को अति प्रिय है। इसलिए बुधवार के दिन विशेष रुप से गणपति जी की आराधना की जाती है। ऐसे में गणेश भगवान से जुड़े उपाय भी बुधवार को ही किए जाएंगे….
बुधवार को गणेश भगवान के 5 उपाय
1- गणेश जी को लगाएं सिंदूर का तिलक
बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद खुद के माथे पर भी यही तिलक लगा लेना चाहिए। सिंदूर के तिलक से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
2- गणपति जी के 12 नामों का स्मरण
बुधवार के दिन भगवान गणेश का पूजन करें, साथ ही भगवान गणेश के बारह नामों का स्मरण अवश्य करें। अगर कोई मनोकामना हो तो किसी गणेश मंदिर में जाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करें और उनके बारह नामों का स्मरण करें।
3- गणेश को घी और गुड लगाएं भोग
बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक समस्या दूर होती है। इसके बाद घी गुड़ का भोग गौ माता को भी खिलाएं। अगर पैसों की कमी चल रही हो तो यह उपाय जरूर कारगार होगा।
4- सफेद रंग के गणपति की स्थापना
बुधवार के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करें। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही आपके घर से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। इसलिए बुधवार को यह उपाय अवश्य करें।
5- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं
बुधवार के दिन गणपति जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा गणपति को अति प्रिय है जिससे वह प्रसन्न होकर मनोवांछित फल देते हैं। अगर संभव हो तो भगवान गणेश की दूर्वा से प्रतिमा बनाकर उसका पूजन करें। आपके घर परिवार में शांति बनी रहेगी और ग्रह क्लेश नहीं होगा।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...