Breaking News

आज पेट्रोल में 14 पैसे,डीजल 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई,दिल्ली में पेट्रोल 77.91 रुपए और मुंबई में 85.33 रुपए हो गया

लखनऊ-नई दिल्ली : डीजल के कीमतें लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में डीजल सोमवार को 69.46 रुपए प्रति लीटर हो गया। रविवार को एक लीटर के रेट 69.32 रुपए थे। इससे पहले 29 मई को रेट सबसे ज्यादा 69.31 रुपए थे। तेल कंपनियों ने 14 मई से 29 मई तक लगातार कीमतें बढ़ाई थीं।उधर, पेट्रोल पर सोमवार को 13 से 14 पैसे तक बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल 77.91 रुपए और मुंबई में 85.33 रुपए हो गया। कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया।

इससे पहले 25 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया था। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के हिसाब से हर रोज पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं।पेट्रोल भी रिकॉर्ड स्तर के करीब: दिल्ली में पेट्रोल 77.91 रुपए बिक रहा है। 29 मई को ये रिकॉर्ड 78.43 रुपए पर पहुंचा था। इसके बाद 30 मई से 12 जून तक लगातार 14 दिन रेट कम किए गए थे। 29 मई को कोलकाता में पेट्रोल 81.06, मुंबई में 86.24 और चेन्नई में 81.43 रुपए प्रति लीटर था।

पेट्रोल-डीजल जीएसटी में शामिल नहीं होंगे: मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि अब तक जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई है, क्योंकि ज्यादातर राज्य इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की वकालत मैंने नहीं की है, बल्कि पेट्रोलियम मंत्री की ओर से ऐसा बयान आया था। गोयल ने कहा कि राज्यों को विकास कार्यों के लिए ज्यादा राशि की जरूरत होती है। इसलिए राज्य पेट्रोलियम उत्पादों पर अधिक टैक्स लगाते हैं।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कई बार कह चुके हैं कि सरकार स्थायी समाधान तलाश रही है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना भी इन उपायों में शामिल है। एक्साइज ड्यूटी में कमी से उन्होंने हर बार इनकार किया। पेट्रोल पर केंद्र सरकार 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगाती है। राज्यों के टैक्स अलग से हैं।

Loading...

Check Also

वनप्लस ने कोर को पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली बनाते हुए वनप्लस नॉर्ड सीई4 लॉन्च किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड सीई4 लॉन्च किया ...